14.67 करोड़ से तपोवन मंदिर व आसपास के इलाके होंगे विकसित, सीएम हेमंत सोरेन ने रखी आधारशिला
तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य पर 14 करोड़ 67 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. जुडको द्वारा इसका एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है. इसके तहत कडरू से तपोवन मंदिर तक
पुल का चौड़ीकरण और हरमू नदी को कवर किया जाएगा.
यहां पार्किंग एरिया, लॉन, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, पार्क, आउटडोर जिम, सर्विस ब्लॉक, टेंपल प्लाजा, ग्रीन वॉल और कियोस्क की भी सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित ऐतिहासिक तपोवन मंदिर का स्वरूप बदलेगा। धार्मिक तीर्थस्थल के रूप में इसकी अलग पहचान बनेगी। श्रद्धालुओं के लिए यहां कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंदिर
और आसपास का क्षेत्र विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मंगलवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला
रखी। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति, सद्भाव एवं समृद्धि की कामना की।
सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य का एक्शन प्लान:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मंगलवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर तपोवन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। तपोवन मंदिर परिसर और
आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्य पर 14 करोड़ 67 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जुडको द्वारा इसका एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके तहत कडरू से तपोवन मंदिर तक पुल का चौड़ीकरण और
हरमू नदी को कवर किया जाएगा। ओवरब्रिज से निवारणपुर जाने वाली सड़क का भी चौड़ीकरण होगा। मंदिर आने के लिए वैकल्पिक मार्ग और अप्रोच रोड भी बनाया जाएगा। मंदिर के दोनों ओर तोरणद्वार बनेंगे।
रामनवमी पर राम मय हुई राजधानी, ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में लगी भक्तों की कतार
रामनवमी को लेकर राजधानी पूरी तरह राम मय हो गयी है। महावीरी पताकों और रामनवमी की शुभकामनाओं वाले बैनर होर्डिग्स से शहर का चौक चौराहा पट गया है। वहीं गुरुवार को अहले सुबह से ही राजधानी रांची के विभिन्न
मंदिरों में पूजा करने आये भक्तगणों की लंबी कतारें लगी हुई है।
शहर के मेन रोड यानी महात्मा गांधी मार्ग स्थित महावीर मंदिर, हिनू महावीर मंदिर, कडरू महावीर मंदिर, अरगोड़ा महावीर मंदिर के साथ साथ सभी मंदिरों में पूजा करने आने वाले भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से मर्यादा
पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, रामभक्त हनुमान की पूजा आराधना कर रहे हैंं। वहीं राजधानी के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा हो रही है।
ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में भक्तों की कतार:
रामनवमी में रांची के निवारणपुर स्थित ऐतिहासिक तपोवन मंदिर का खास महत्व होता है। राजधानी के सभी महावीर मंडल के अखाड़े और जुलूस इसी मंदिर तक अलग अलग इलाकों से आता है। गगनचुंबी सैकड़ों महावीरी पताकों से
भरा तपोवन मंदिर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो जाता है। लिहाजा इस मंदिर में सुबह से ही राम भक्तों की भीड़ लगी है। पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। वहीं बड़ी संख्या में वॉलेंटियर
भी तपोवन मंदिर की विधि व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में लगे हैं।
रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता:
राजधानी रांची में दोपहर बाद अलग-अलग महावीर मंडल की ओर से ऊंचे ऊंचे महावीरी पताका और भगवान राम ध्वज के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी और तपोवन मंदिर में झंडे की पूजा होगी। अस्त्र शस्त्र और रणकौशल का
प्रदर्शन करते हुए निकलने वाली शोभा यात्रा को देखते हुए राजधानी में दोपहर 01 बजे से रात के 10-11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को बहाल रखने के लिए 4 दर्जन से अधिक मजिस्ट्रेट,
तीन हजार से अधिक पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा कई जगहों पर पुलिस सादे लिबास में रहेगी तो जगह जगह ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था की गई है।
हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर तपोवन मंदिर में की पूजा, बोले- अगले साल कर सकेंगे भव्य मंदिर के दर्शन
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम जानकी का दर्शन
कर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है।
उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं को किया संबोधित:
मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी।
इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे।
तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को कर रहे संरक्षित:
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक
के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।
झारखंड के मुख्यमंत्री ने रांची में भव्य राम मंदिर की घोषणा की
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने और आपसी एकता, सद्भाव और संस्कृति को समृद्ध करने का आह्वान किया।
रामनवमी के अवसर पर रांची के तपोवन मंदिर में एक समारोह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले साल रामनवमी पर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की गई थी। इस साल रामनवमी
पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। अगले वर्ष रामनवमी के शुभ अवसर पर भक्तों को इस स्थान पर भगवान राम-जानकी का भव्य मंदिर देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक
के तौर पर विकसित किया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये जायेंगे। जरूरत पड़ने पर और भी धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने रोड शो के जरिए रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और राम-जानकी तपोवन मंदिर समिति और महावीर मंडल निवारणपुर समिति के सदस्य उपस्थित थे। सोरेन ने रामनवमी के पावन पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राम जी हमारे आदर्श हैं।
“रामनवमी का त्यौहार आपसी एकता, भाईचारा, सद्भाव और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत करता है। हमें भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, क्योंकि इसमें सभी का कल्याण
निहित है, ”सोरेन ने कहा।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।